सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले बल्लेबाज, देखें लिस्ट
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने अपने करियर का 37वां शतक जड़ा है।
गुरुवार को पहले दिन वह 99 रन पर नॉट आउट थे। वहीं शुक्रवार को रूट ने बुमराह की गेंद पर चौका जड़कर सेंचुरी पूरी की।
अब जो रूट सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं।
सचिन तेंदुलकर
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 200 टेस्ट की 329 पारियों में 51 शतक जड़े हैं।
जैक्स कैलिस
सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने के मामले में महान ऑलराउंडर साउथ अफ्रीका के जैक्स कैलिस दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 166 टेस्ट की 280 पारियों में 45 शतक जड़े हैं।
रिकी पोंटिंग
ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने अपने करियर में 168 टेस्ट की 287 पारियों में 41 शतक बनाए।
कुमार संगकारा
श्रीलंका के कुमार संगकारा ने अपने करियर में 134 टेस्ट की 233 पारियों में 38 शतक जड़े थे। वह सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने के मामले में चौथे नंबर पर हैं।
जो रूट
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में 37वां शतक जड़ा। पहले दिन 99 रन पर नाबाद रहे रूट ने दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह की गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया।
रूट का ये भारत के खिलाफ उनका 11वां शतक है। हालांकि, वह शतक बनाने के बाद टिक नहीं सके और बुमराह की गेंद पर ही 104 रन बनाकर आउट हुए।