एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ियां


आईपीएल 2025 के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप 5 जोडियों की लिस्ट में शुभमन गिल और साई सुदर्शन भी शामिल हैं। 


साई सुदर्शन और शुभमन गिल दोनों आईपीएल 2025 में इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। सभी जोड़ियों पर एक नजर

कोहली-डिविलियर्स

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा पार्टनरशिप रन बनाने का कारनामा विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने अंजाम दिया है। RCB के बल्लेबाज कोहली ने ipl 2016 में डिविलियर्स के साथ 939 रन जोड़े थे। 

कोहली- डुप्लेसी

लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली और साउथ अफ्रीका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी की जोड़ी है। दोनों ने आईपीएल 2023 में मिलकर 939 रन बनाए थे। आरसीबी की तीन सीजन में कप्तानी करने वाले डुप्लेसी आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। 


ऋतुराज-कॉनवे

CSK के ऋतुराज और डेवोन कॉनवे ने साल 2023 में 849 पार्टनरशिप रन बनाए थे। गायकवाड़ सीएसके के नियमित कप्तान हैं लेकिन मौजूदा सीजन में चोटिल होने के कारण केवल पांच मैच ही खेल सके। 

गिल-सुदर्शन

जीटी की जोड़ी शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में 839 रन जोड़े हैं। जीटी प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। गिल और सुदर्शन जिस लय में है उसे देखकर लगता है कि दोनों एक सीजन में सबसे ज्यादा पार्टनरशिप रन बनाने का नया रिकॉर्ड रच सकते हैं। 

वॉर्नर-बेयरस्टो

लिस्ट में पांचवें स्थान पर डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी है। दोनों ने 2019 में SRH के लिए 791 रन जोड़े थे। वॉर्नर अब आईपीएल में नहीं खेलते। वह आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। 

जसप्रीत बुमराह ने दिया रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान

IPL 2025: ये खिलाड़ी हैं Purple Cap के दावेदार

IPL में पहली बार RCB ने बनाया ये महारिकॉर्ड

Webstories.prabhasakshi.com Home